सीवान : सरयू खतरे के निशान के पार, बढ़ी चिंता

दरौली (सीवान) : दरौली के दुबा में सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से चार सेेंटीमीटर ऊपर बह रहा है. वर्तमान में 60.86 के पार है. नदी उफान पर है. यही नहीं जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि से नदी का पानी दुबा गांव के निचले इलाकों में प्रवेश करना शुरू कर […]

दरौली (सीवान) : दरौली के दुबा में सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से चार सेेंटीमीटर ऊपर बह रहा है. वर्तमान में 60.86 के पार है. नदी उफान पर है. यही नहीं जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि से नदी का पानी दुबा गांव के निचले इलाकों में प्रवेश करना शुरू कर दिया है, जिससे गांव के लोगों में दहशत है. सरयू नदी में इन दिनों जल स्तर में इजाफा हुआ है.
अब तो कुछ क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी भी घुसना शुरू हो गया है. जल स्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए लोगों को 1996 का बाढ़ याद आने लगी है. 1996 में नदी का जल स्तर 61 सेंटीमीटर से ऊपर चला गया था और प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >