विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने की प्राथमिकी

भगवानपुर हाट : थाना क्षेत्र के महमदा गांव निवासी सुदामा सिंह के आवेदन पर विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का मुकदमा दर्ज किया गया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि वे अपनी लड़की सीमा कुमारी का विवाह तीन वर्ष पूर्व भेड़वनिया निवासी सुदर्शन सिंह के पुत्र विकास कुमार सिंह से किया […]

भगवानपुर हाट : थाना क्षेत्र के महमदा गांव निवासी सुदामा सिंह के आवेदन पर विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का मुकदमा दर्ज किया गया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि वे अपनी लड़की सीमा कुमारी का विवाह तीन वर्ष पूर्व भेड़वनिया निवासी सुदर्शन सिंह के पुत्र विकास कुमार सिंह से किया था. विवाह के बाद से ही ससुराल के लोग प्रताड़ित किया करते थे. मुझे 29 जून को सूचना मिली कि मेरी पुत्री को प्रताड़ित कर हत्या करके शव को गायब कर दिया गया है. हत्या का आरोप ससुर सुदर्शन सिंह, उनकी पत्नी एवं दामाद विकास सिंह पर लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >