दस लाख रुपये लूट का हुआ खुलासा

श्रीराम फाइनेंस की रकम लूटकांड का पुलिस ने किया भंडाफोड़ सीवान : नगर थाने के बबुनिया रोड स्थित बबन पान भंडार के समीप से 28 जून को रेडियेंट कंपनी के कर्मचारी को गोली मारकर श्रीराम फाइनेंस के लूटे गए करीब पौने दस लाख रुपयों की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस […]

श्रीराम फाइनेंस की रकम लूटकांड का पुलिस ने किया भंडाफोड़

सीवान : नगर थाने के बबुनिया रोड स्थित बबन पान भंडार के समीप से 28 जून को रेडियेंट कंपनी के कर्मचारी को गोली मारकर श्रीराम फाइनेंस के लूटे गए करीब पौने दस लाख रुपयों की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामलें में दो अपराधियों को आठ लाख 84 हजार 500 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने इसके अलावे इनके पास से तीन मोबाइल, एक बुलेट बाइक और एक टाटा इंडिगो कार बरामद की है. पकड़े गये अपराधियों में नगर थाने के तेलहट्टा बाजार निवासी स्व रामजी प्रसाद का पुत्र कालीचरण उर्फ शाहिल और मुफस्सिल थाने के विदुरती हाता निवासी मुख्तार अहमद का पुत्र इरशाद उर्फ पप्पू शामिल है.
पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. इसमें पुनि सुबोध कुमार, पुनि अनिरुद्ध प्रसाद, पुअनि अभिजीत कुमार, पुअनि अमित कुमार, पुअनि राकेश कुमार शर्मा, पुअनि फेराज हुसैन, पुअनि सुमन कुमार, पुअनि नीरज कुमार, पुअनि विक्रम आचार्य और एसआईटी प्रभारी शाहिद हुसैन शामिल थे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया. उसके बाद इनकी निशानदेही पर लूट की रकम को बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि पकड़े गये दोनों अपराधियों के अलावे इस घटना में करीब छह-सात और भी अपराधी शामिल हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. घटना के पहले और घटना के दिन भी पकड़े गये अपराधियों ने मुकेश कुमार सिंह की रेकी की है. इनको रेकी से पता चला था कि घटना के दिन करीब 50 से 60 लाख रुपये लेकर मुकेश कुमार सिंह बैंक जमा करने जाने वाला है. उन्होंने बताया कि अपराधी शराब के कारोबार से भी जुड़े है. इनका पहले का भी आपराधिक इतिहास रहा है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कालीचरण के खिलाफ नगर थाने में कांड संख्या 244/06, 183/07, 184/07, 54/09 तथा नगर (सराय) कांड संख्या 54/09, पचरुखी थाने में कांड संख्या 42/09 तथा 284/17 तथा मुफस्सिल कांड संख्या 101/09 मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि सभी मामले लूट, छिनतई और आर्म्स एक्ट के हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >