बिहार : सीवान में एसीजेएम पर चाकू से हमला, गाली-गलौज करते हुए हमलावर ने दी जान से मारने की धमकी

सीवान:बिहार के सीवान में सोमवार की सुबह करीब पौने आठ बजे शहर के मुफस्सिल थाने के श्रीनगर मुहल्ले के डीएवी पब्लिक स्कूल में अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गये अवर न्यायाधीश षष्टम सह एसीजेएम अष्टम अखौरी अभिषेक सहाय पर एक युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हालांकि, मौके पर प्राचार्य व अन्य लोगों […]

सीवान:बिहार के सीवान में सोमवार की सुबह करीब पौने आठ बजे शहर के मुफस्सिल थाने के श्रीनगर मुहल्ले के डीएवी पब्लिक स्कूल में अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गये अवर न्यायाधीश षष्टम सह एसीजेएम अष्टम अखौरी अभिषेक सहाय पर एक युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हालांकि, मौके पर प्राचार्य व अन्य लोगों ने हस्तक्षेप को एसीजेएम को सुरक्षित बचा लिया. लेकिन, हमला करने वाले युवक ने उनके पॉकेट से 10 हजार रुपये निकाल लिये. साथ ही उसने गाली-गलौज करते हुए एसीजेएम को जान से मारने की धमकी दी.

जिला एवं सत्र न्यायाधीश को दिये पत्र में एसीजेएम ने कहा कि वे अपनी गाड़ी से अपने पुत्र व पुत्री को श्रीनगर के डीएवी पब्लिक स्कूल में छोड़ने गये थे. जब वे बच्चों को छोड़ कर लौट रहे थे, तभी एक युवक दौड़ कर उनकी गाड़ी के गेट के पास आया और गाली-गलौज करते हुए कॉलर पकड़ लिया तथा चाकू निकाल कर मारने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान गेट के पास खड़े डीएवी के प्राचार्य, स्कूल का गार्ड व अन्य लोग दौड़े और हमलावर युवक से एसीजेएम को बचाया. लेकिन युवक ने उनके पॉकेट से 10 हजार रुपये निकाल लिये.

इधर, सूचना के बाद एएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली. इस संबंध में एएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि आवेदन मिला है. दोषी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >