सीतामढ़ी: बेलसंड मंदिर के पोखर में तैरता मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

सीतामढ़ी के बेलसंड स्थित बाबा ईशान नाथ महादेव मंदिर के पोखर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

सीतामढ़ी के बेलसंड से तुषिम कुमार सोलंकी की रिपोर्ट

Sitamarhi News: बेलसंड प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा ईशान नाथ महादेव मंदिर दमामी के पोखर में बुधवार को एक युवक का शव तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए.

मृतक की पहचान लोहासी पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव निवासी गणेश ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र मनोज ठाकुर के रूप में की गई है.

मंगलवार से लापता था युवक

स्थानीय लोगों के अनुसार मनोज ठाकुर प्रतिदिन बाबा ईशान नाथ महादेव मंदिर में पूजा करने जाते थे. मंगलवार को भी वह मंदिर पहुंचे थे.

बताया जा रहा है कि मंदिर पोखर में नहाने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबने की आशंका जताई जा रही है.

बुधवार को पोखर में मिला शव

परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम तक जब मनोज घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई. काफी खोजबीन के बावजूद उनका पता नहीं चल सका.

बुधवार को लोगों ने मंदिर परिसर स्थित पोखर में उनका शव तैरता देखा. इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद बेलसंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >