डुमरा में चोरी के लोहे के छड़ के साथ युवक गिरफ्तार

मरा थाना के डायल 112 पुलिस टीम ने गश्ती के दौरान शंकर चौक स्थित साईं मंदिर के पास से चोरी की लोहे के छड़ के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

सीतामढ़ी. डुमरा थाना के डायल 112 पुलिस टीम ने गश्ती के दौरान शंकर चौक स्थित साईं मंदिर के पास से चोरी की लोहे के छड़ के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान शंकर चौक वार्ड नंबर आठ निवासी सुरेंद्र मेस्तर के पुत्र गोलू कुमार के रुप में की गयी है. उसके पास से चोरी की सात फिट का कुल 40 पीस छड़ बरामद किया गया है. पुलिस की पूछताछ में उसने संलिप्तता बताते कहा है कि उक्त छड़ समाहरणालय के तरफ बन रहे भवन के पास से चुराकर लाया है. शांतिनगर में दोस्त को बेचकर पैसा आपस में बांट कर इस पैसे ने नशा का सामान खरीदकर सेवन करते हैं. इस संदर्भ में डायल 112 के प्रतिनियुक्त पीटीसी तारिक खां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >