चार लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार

नेपाल के रौतहट जिले की सशस्त्र पुलिस ने बुधवार को एक भारतीय तस्कर को नेपाली चार लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है.

बैरगनिया. नेपाल के रौतहट जिले की सशस्त्र पुलिस ने बुधवार को एक भारतीय तस्कर को नेपाली चार लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है. अग्रेतर करवाई के लिए उसे गौर भंसार कार्यालय को सुपुर्द कर दिया है. नेपाल सशस्त्र पुलिस के एसपी विक्रम हुमागाई ने नेपाली मीडिया को बताया कि रौतहट के जिला मुख्यालय गौर के भंसार के पास जवान नियमित चेक जांच के दौरान शंकास्पद स्थिति में एक व्यक्ति की तलाशी की गयी, फलस्वरूप उसके पैंट के जेब से चार लाख रुपये नेपाली बरामद किया गया. पूछताछ में उसकी पहचान बैरगनिया थाना क्षेत्र के भटौलिया वार्ड नंबर-5 बेलगंज निवासी इस्माइल मियां (60 वर्ष ) के रूप में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >