छेड़खानी का विरोध करने पर तान दिया था कट्टा, परिहार में एक आरोपी गिरफ्तार

सीतामढ़ी में छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक ने युवती के भाई पर जान से मारने की नीयत से देशी कट्टा तान दिया. आरोपी और उसके साथी को कमरे में बंद कर पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी खिड़की तोड़कर फरार हो गया.

Illegal arms seizure Sitamarhi: सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र के अद्धखनी गांव में एक युवती के साथ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी रघुवीर साह गांव की ही एक युवती को गलत इशारा कर परेशान करता था. जब युवती के भाई सतेंद्र कुमार ने उसे समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने आगबबूला होकर अपने पास छिपाकर रखा हुआ देशी कट्टा निकाल लिया और गोली मारने की धमकी देने लगा.

Sitamarhi News: भाई की सूझबूझ से कमरे में बंद हुए आरोपी

हंगामा बढ़ने के बाद युवती के भाई सतेंद्र कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए मौके पर समझदारी से काम लिया और मुख्य आरोपी रघुवीर साह तथा उसके सहयोगी मनीष कुमार को हाॅजरी (दुकान) के अंदर ही बंद कर दिया. इसके बाद तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई.

खिड़की तोड़कर मुख्य आरोपी फरार, सहयोगी धराया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. जब पुलिस ने हाॅजरी का दरवाजा खोला, तो पाया कि मुख्य आरोपी रघुवीर साह खिड़की तोड़कर भागने में सफल रहा है. हालांकि, पुलिस ने उसके सहयोगी मनीष कुमार (जो बक्सर जिले के इंदौर गांव निवासी पंचरातन का पुत्र है) को मौके से दबोच लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस भी बरामद किया गया.

थानाध्यक्ष का बयान और न्यायिक हिरासत

इस मामले में पीड़िता के भाई सतेंद्र कुमार के लिखित आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किए गए युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसके अलावा, घटना में शामिल फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें... सीतामढ़ी में बेटी के जन्म पर अनोखा जश्न, कार और फूलों से सजाकर किया स्वागत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. dulare

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >