पुनौरा में शराब के नशे में युवक गिरफ्तार

पुनौरा थाने की पुलिस ने रविवार की देर शाम शराब के नशे में हल्ला हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया.

सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस ने रविवार की देर शाम शराब के नशे में हल्ला हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान स्थानीय राहुल कुमार के रुप में की गयी है. इस संबंध में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. नशाखुरानी गिरोह के गिरफ्तार दोनों सदस्यों को जेल सीतामढ़ी. मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार नशाखुरानी गिरोह के दोनों सदस्यों को पूछताछ के बाद नगर थाने की पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार सदस्यों में मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी स्व लालबाबू चौधरी के पुत्र सोनू कुमार एवं हरपुर बखरी निवासी लखींद्र राम के पुत्र अजय कुमार उर्फ अजय राम के रुप में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >