नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

स्थानीय थाना में पदस्थापित सअनि संदेश सिंह ने दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस गश्ती के क्रम में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है.

रीगा. स्थानीय थाना में पदस्थापित सअनि संदेश सिंह ने दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस गश्ती के क्रम में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि मिल चौक पर दुर्गा पूजा में ड्यूटी के दौरान स्टेशन टोला निवासी दिनेश राउत के पुत्र राजकुमार शराब पीकर हंगामा कर रहा था. लोगों को परेशान एवं पुलिस बल को देखकर और हंगामा कर रहा था. इसी क्रम में काफी मेहनत के बाद पुलिस बल के सहयोग से राज कुमार को गिरफ्तार किया गया. साथ ही शराब पीने की पुष्टि के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >