डुमरा में मोटरसाइकिल की ठोकर से महिला की मौत

डुमरा थाना क्षेत्र के मोहचट्टी गांव में बुधवार को मोटरसाइकिल की ठोकर से एक महिला की मौत हो गयी.

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के मोहचट्टी गांव में बुधवार को मोटरसाइकिल की ठोकर से एक महिला की मौत हो गयी. जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के मेथौरा गांव निवासी राम उदगार महतो की 58 वर्षीया पत्नी सुमित्रा देवी के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन किया. वहीं, पंचनामा तैयार के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव को परिजन को सौंप दिया. इस संबंध में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है. जानकारी के अनुसार, सुमित्रा देवी पति के साथ बैंक से पैसा निकासी करने को लेकर डुमरा आयी थी. बैंक बंद के रहने के कारण पति व पत्नी मोहचट्टी में टेंपो से उतरकर सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आकर महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >