सीतामढ़ी में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत शिविर, कारीगरों को ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग के गुर सिखाए गए

जिला उद्योग केंद्र में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके उत्पादों की ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग को बढ़ावा देना है.

PM Vishwakarma Yojana: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को उत्पादों की ब्रांड पहचान व विपणन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला उद्योग केंद्र के सभागार में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है.

अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय, मुजफ्फरपुर के अन्वेषक भीमसेन, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक प्रिया भारती तथा अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान योजना से जुड़े एक सौ से अधिक लाभार्थी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

ई-कॉमर्स और आधुनिक विपणन तकनीकों की दी गई जानकारी

शिविर में लाभार्थियों को उत्पादों की ब्रांडिंग, बाजार में पहचान बनाने, आधुनिक विपणन तकनीकों तथा ई-कॉमर्स मंचों से जुड़कर कारोबार बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई. विशेषज्ञों ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित डिजिटल उपकरणों का उपयोग कर उत्पादों की प्रचार सामग्री तैयार की जा सकती है.

ऋण प्राप्ति और सरकारी योजनाओं पर हुई विशेष चर्चा

एलडीएम अनिल कुमार सिंह ने लाभार्थियों को ऋण प्राप्ति में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि कारीगरों को आधुनिक कौशल से जोड़कर व्यापक बाजार उपलब्ध कराना ही इस योजना का मुख्य लक्ष्य है.

यह भी पढ़ें... उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: आठ महीनों में मुजफ्फरपुर में 31 हजार लीटर विदेशी शराब और स्प्रिट जब्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >