सीतामढ़ी के जनकपुर रोड स्टेशन के पास मिला अज्ञात वृद्ध का शव, शिनाख्त में जुटी जीआरपी

जनकपुर रोड स्टेशन के पास एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोग मृतक की पहचान नहीं कर पा रहे हैं. पुलिस शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है.

Janakpur Road station: सीतामढ़ी जिले के पुपरी स्थित स्थानीय रेलवे (जनकपुर रोड) स्टेशन के पास शुक्रवार अहले सुबह एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव स्टेशन के दक्षिणी भाग में स्थित रैक पॉइंट के पास बरामद किया गया. अहले सुबह जब स्थानीय लोग उधर से गुजरे, तो उन्होंने शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई.

Sitamarhi News: कपड़ों के आधार पर शिनाख्त की कोशिशें जारी

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. काफी देर तक स्थानीय स्तर पर शव की पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. जीआरपी ने बताया कि मृतक ने मैरून रंग की शर्ट और काला पैंट पहन रखा है. चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों की स्थिति को देखते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी मृतक को पहचान नहीं सका.

जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही सीतामढ़ी राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया. कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है. जीआरपी के अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन से गिरकर मौत होने का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, अन्य कारणों से भी मौत की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

फोटो - मृतक का शव व अन्य. | Prabhat Khabar Network

सोशल मीडिया और थानों के जरिए पहचान की अपील

पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारणों का सटीक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता शव की जल्द से जल्द शिनाख्त कराना है. इसके लिए जीआरपी ने मृतक के कपड़ों और हुलिए की जानकारी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा की हैं. इसके साथ ही जिले के आसपास के सभी थानों और रेलवे स्टेशनों को भी इस संबंध में आवश्यक सूचना भेज दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लोगों से पहचान में मदद की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें... सीतामढ़ी: SSB और STF की बड़ी कार्रवाई, जाली भारतीय और नेपाली करेंसी के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Baidnath thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >