शराब के नशे में हंगामा करते दो युवक गिरफ्तार

नगर थाने की पुलिस ने शनिवार देर शाम अलग-अलग जगहों से शराब के नशे में हल्ला हंगामा करते दो युवक को गिरफ्तार कर लिया.

सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने शनिवार देर शाम अलग-अलग जगहों से शराब के नशे में हल्ला हंगामा करते दो युवक को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान भासर गांव निवासी राहुल कुमार एवं भैरोकोठी निवासी अरुण कुमार के रुप में की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पूर्व के शराब मामले के दो आरोपित गिरफ्तार सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पूर्व के शराब तस्करी मामले के दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान तलखापुर गांव निवासी मो सन्नी उर्फ सन्नी राइन एवं मधुबन गांव निवासी उमाशंकर कुमार के रुप में की गयी है. आवश्यक प्रक्रिया के उपरांत दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 46 बोतल सौंफी शराब के साथ महिला गिरफ्तार सुप्पी. थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम ससौला चौक के पास छापेमारी कर 46 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान घरवारा गांव निवासी सुनयना देवी के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने इसकी पुष्टि की है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >