इंडो-नेपाल बॉर्डर से शराब के साथ दो तस्कर धराये

इंडो-नेपाल बॉर्डर से शुक्रवार की रात एसएसबी जवानों ने 60 बोतल शराब के साथ बाइक सवार दो तस्करों को पकड़ा

मेजरगंज. इंडो-नेपाल बॉर्डर से शुक्रवार की रात एसएसबी जवानों ने 60 बोतल शराब के साथ बाइक सवार दो तस्करों को पकड़ा. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के डायन छपरा निवासी विकास कुमार व मधुरेंद्र कुमार के रूप में हुई. यह जानकारी 20वीं बटालियन के बसबिट्टा कैंप इंचार्ज इंस्पेक्टर आरिफ खान ने दी. बताया कि बॉर्डर पिलर संख्या 337/27 के समीप से दोनों तस्कर को नाका दल ने गिरफ्तार किया, जिसकी अगुआई मुख्य आरक्षी मुकेश मीणा कर रहे थे. जब्त शराब, बाइक व दोनों तस्करों को आगे की कार्रवाई के लिए शनिवार को स्थानीय थाना को सुपुर्द कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >