11 हजार के नकली नेपाली करेंसी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नीय इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे नेपाल के रौतहट पुलिस ने बाइक सवार दो व्यक्ति को एक-एक हजार के 13 नकली नोट के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक छानबीन कर रही है.

बैरगनिया. स्थानीय इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे नेपाल के रौतहट पुलिस ने बाइक सवार दो व्यक्ति को एक-एक हजार के 13 नकली नोट के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक छानबीन कर रही है. डीएसपी एलिजा गिरी ने बताया कि जिले के चंद्रपुर नगरपालिका वार्ड नंबर-10 बालचनपुर स्थित महावीर ऑयल स्टोर्स पेट्रोल पंप के पास से बागमती प्रदेश 02-021 प-6368 नंबर के बाइक के साथ दो लोगों को पकड़ा गया है. जिसके पास से एक-एक हजार के कुल 13 नकली नोट बरामद किए गए हैं. पकड़े गए दोनों व्यक्ति की पहचान सर्लाही जिले के गोडैता नपा वार्ड नंबर आठ के 32 वर्षीय नजरे आलम, 24 वर्षीय इमामूल हक दर्जी के रूप में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >