1050 बोतल देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गुरुवार की शाम सुरसंड नगर पंचायत वार्ड संख्या 11 में छापेमारी कर नेपाल से तस्करी कर भंडारण किए गए 300 एमएल का 1050 बोतल देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया

सुरसंड. गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की शाम सुरसंड नगर पंचायत वार्ड संख्या 11 में छापेमारी कर नेपाल से तस्करी कर भंडारण किए गए 300 एमएल का 1050 बोतल देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान उक्त वार्ड के ही रामजतन मुखिया के पुत्र ननटुन मुखिया उर्फ सुखारी मुखिया व रामाश्रय मुखिया के पुत्र नेपाली मुखिया के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षु पुअनि अभिजीत सिंह के नेतृत्व में बरामद शराब को जब्त कर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 300 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सुरसंड. गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की शाम सीमा सैनिक सड़क पर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 300 बोतल देसी शराब के साथ एक बाइक पर सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के धनाड़ी वार्ड संख्या दो निवासी सत्यनारायण मिश्र के पुत्र रौशन कुमार व वार्ड संख्या तीन निवासी मोहन सिंह के पुत्र कैलाश कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षु पुअनि राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में बरामद शराब व बाइक को जब्त कर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >