Sitamarhi : दो घरों में आग से दो मवेशी झुलसा, 30 हजार की क्षति

थाना क्षेत्र के पटदौरा गांव में सोमवार की रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो घर जलकर खाक हो गया.

बाजपट्टी

. थाना क्षेत्र के पटदौरा गांव में सोमवार की रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो घर जलकर खाक हो गया. वहीं, इस हादसे में दो मवेशी झुलसकर जख्मी हो गया. करीब 25 से 30 हजार के क्षति का अनुमान लगाया गया है. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग को नियंत्रित किया गया. इस हादसे में रामबाबू दास एवं ध्यानी दास के घर में रखा अनाज, दो चौकी व मवेशी का चारा भी जलकर बर्बाद हो गया. सीओ ने बताया कि गृहस्वामी की ओर से आवेदन आया है. मवेशी का इलाज पशु चिकित्सक के द्वारा किया जा रहा है. पीड़ित परिवार को नियमानुकूल मुआवजा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar raj

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >