बच्चा चोर के संदेह में दो भाइयों को पीट-पीट कर किया जख्मी

थाना क्षेत्र के पठनपुरा गांव के सरेह स्थित नदी किनारे शनिवार की शाम कुछ लोगों ने बच्चा चोर के संदेह में दो सहोदर भाइयों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

सुरसंड : थाना क्षेत्र के पठनपुरा गांव के सरेह स्थित नदी किनारे शनिवार की शाम कुछ लोगों ने बच्चा चोर के संदेह में दो सहोदर भाइयों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने भीड़ की चंगुल से दोनों भाइयों को छुड़ाकर इलाज के लिए पीएचसी ले गयी. दोनों की पहचान थाना क्षेत्र के मलाही गांव के वार्ड संख्या पांच निवासी रामहरि मंडल के पुत्र विनय कुमार मंडल व बिकू मंडल के रूप में हुई है. दोनों भाई बाहर में रहकर मजदूरी करता है. होली पर्व में दोनों घर आया था.

जानकारी के अनुसार बिकू मंडल अपने एक दोस्त के साथ सरेह में घूमने गया था. जहां वह एक बच्चा के साथ बातचीत करने लगा. इसी बीच सरेह में घास काट रही महिला की टोली को बच्चा चोर का संदेह हुआ. महिलाओं द्वारा बच्चा चोर का शोर मचाये जाने के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा होने लगी व बिकू मंडल भीड़ के हत्थे चढ़ गया. भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. जबकि उसका दोस्त अपनी जान बचाकर भाग निकला.

इसी क्रम में उसका भाई विनय अपने दोस्त को रुपया देने उसी रास्ते से कबड़ा गांव जा रहा था. भाई को पिटते देख विनय वहीं पर रूक गया व लोगों ने उसे उसका दोस्त समझकर उसकी भी पिटाई कर दी. साथ ही दोनों भाई को एक कमरे में बंद कर दिया. ग्रामीणों द्वारा दी गयी सूचना पर दारोगा यादवेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पठनपुरा गांव पहुंचकर दोनों भाइयों को मुक्त करा इलाज के लिए पीएचसी ले गए, जहां दोनों इलाजरत है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >