सुरसंड के भिट्ठा थाना क्षेत्र में 8.625 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भिट्टा थाना पुलिस ने मतौना चौक के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 8.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान बाइक सवार दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.

Sitamarhi News: भिट्ठा थाना पुलिस ने सोमवार रात गश्ती के दौरान मतौना चौक के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 8.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की. मौके से बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने बरामद शराब और बाइक को जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

ग्रामीण सड़क पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष दीपक पटेल ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान सअनि मो. अफजल अली के नेतृत्व में पुलिस टीम मतौना चौक के समीप ग्रामीण सड़क पर जांच कर रही थी.

इसी दौरान एक बाइक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 8.625 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई.

दोनों आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बलहा रसलपुर गांव निवासी उत्सव कुमार और सुनील सहनी के रूप में हुई है.

दोनों के कब्जे से बरामद शराब के साथ बीआर 30एएफ 1110 नंबर की बाइक भी जब्त कर ली गई.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

भिट्ठा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध कानून के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

पुलिस का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों में शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार गश्ती और विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >