ठेकेदार हर्ष की हत्या मामले का दो आरोपित गिरफ्तार
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात डुमरा थाना क्षेत्र के भीसा गांव में छापेमारी कर ठेकेदार हर्ष कुमार की हत्या मामले के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.
By VINAY PANDEY |
August 7, 2025 7:37 PM
सीतामढ़ी. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात डुमरा थाना क्षेत्र के भीसा गांव में छापेमारी कर ठेकेदार हर्ष कुमार की हत्या मामले के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों में भीसा गांव निवासी शोभित राय एवं राजीव कुमार उर्फ इंटू शामिल है. केस के आइओ सह गाढ़ा थानाध्यक्ष आत्मानंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कार्रवाई के उपरांत दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मालूम हो कि 7 जुलाई 2025 को डुमरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी हर्ष कुमार की बथनाहा रानी पुल के समीप बांध निर्माण स्थल पर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
December 28, 2025 7:04 PM
December 28, 2025 7:04 PM
December 28, 2025 7:03 PM
December 28, 2025 6:55 PM
December 28, 2025 6:54 PM
December 28, 2025 6:53 PM
December 28, 2025 6:52 PM
December 28, 2025 6:52 PM
December 28, 2025 6:51 PM
December 28, 2025 6:50 PM
