दुकान व घर में चोरी करते तीन युवक धराये

थाना क्षेत्र के पचनौर गांव में शनिवार की रात किराना दुकान व घर में चोरी करते तीन युवक को पकड़ लिया गया.

बेलसंड. थाना क्षेत्र के पचनौर गांव में शनिवार की रात किराना दुकान व घर में चोरी करते तीन युवक को पकड़ लिया गया. बाद में तीनों को स्थानीय थाना पुलिस के हवाले कर दिया. जिनकी पहचान गांव के ही सनोज कुमार, परमजीत कुमार एवं उपेंद्र कुमार के रुप में की गयी है. तीनों मो युनुस के किराना दुकान एवं गुड्डू राय के घर में चोरी कर रहा था. उसी समय किसी ग्रामीण की नजर चोरों पर पड़ी शोर मचाने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज किये जाने के उपरांत तीनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >