Sitamarhi Bike Theft News: पुपरी नगर परिषद कार्यालय परिसर में गुरुवार देर रात हुई तीन बाइक चोरी की घटना ने सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है.
नगर परिषद परिसर से तीन बाइक हुई चोरी
जानकारी के अनुसार, चोरी गई बाइकों में नाइट गार्ड दीपक पासवान की अपाचे, जेसीबी चालक के दोस्त की पल्सर और ड्राइवर बबलू सिंह की स्प्लेंडर शामिल है.
घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया.
एक बाइक छोड़कर फरार हुए चोर
बताया गया कि चोर नगर परिषद परिसर से कुछ दूरी पर स्थित एक राइस मिल के पास बबलू सिंह की स्प्लेंडर बाइक छोड़कर फरार हो गए.
हालांकि अपाचे और पल्सर बाइक लेकर आरोपी मौके से निकल गए.
CCTV फुटेज के आधार पर जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
जांच के दौरान पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें चोरी की वारदात कैद होने की बात सामने आई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.
