Sitamarhi : पुनौरा में चोरी मामले केे तीन आरोपित गिरफ्तार

पुनौरा थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम खैरवा गांव में छापेमारी कर चोरी मामले के तीन अप्राथमिकी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.

सीतामढ़ी

. पुनौरा थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम खैरवा गांव में छापेमारी कर चोरी मामले के तीन अप्राथमिकी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों में थाना क्षेत्र के खैरवा निवासी ललन राउत के पुत्र श्याम कुमार, विजय राउत के पुत्र संतोष कुमार एवं दशरथ राउत के पुत्र गोलू कुमार शामिल है. पुअनि रुपा कुमारी ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर थाने मे कांड संख्या 147/25 दर्ज करायी गयी थी. बताया गया था कि घर से अज्ञात चोरो ने सोने, चांदी के साथ कीमती सामान की चोरी अज्ञात चोरों ने किया है. जांच के दौरान पता चला कि पकड़े गये तीनों युवकों ने ही मकान के रुम का ताला काटकर चोरी कर लिया है. आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar raj

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >