sitamarhi news : बादल, बौछार व बुंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उमस से राहत

रविवार से जिले के आसमान में बादलों का जमघट लगा हुआ है. वहीं, रविवार को जहां शाम को कई इलाकों में बिजली की चमक व गर्जना के साथ बौछारें पड़ी

सीतामढ़ी. रविवार से जिले के आसमान में बादलों का जमघट लगा हुआ है. वहीं, रविवार को जहां शाम को कई इलाकों में बिजली की चमक व गर्जना के साथ बौछारें पड़ी, तो कई इलाकों में बुंदाबांदी और कई इलाकों में आंशिक रूप से बारिश हुई. वहीं, दक्षिण-पूर्व दिशा से करीब 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी-ठंडी हवा चल रही है, जिसके कारण जिले के अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है, इससे जिले का मौसम काफी सुहाना हो गया है. पिछले कई दिनों से 40 के आसपास तापमान रहने के कारण चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से परेशान जिलेवासियों को गर्मी से फिलहाल राहत मिल गयी है. सोमवार को भी आसमान में दिन भर बादलों का जमघट लगा रहा और दक्षिण-पूर्व दिशा से ठंडी-ठंडी हवा चलती रही. दिन भर धूप नहीं निकली. रुक-रुककर कहीं बौछारें पड़ती रही, कहीं बुंदाबांदी होती रही, तो कहीं आंशिक रूप से बारिश भी हुई. जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ राम ईश्वर प्रसाद से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 28-29 के आसपास रहा. वहीं, मंगलवार से तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना है. फिलहाल अगले तीन-चार दिन तक अधिकतम तापमान 30 से 34 के आसपास रहने का अनुमान है. आसमान में बादलों का जमावड़ा अभी रहेगा, जिससे जिलेवासियों को फिलहाल गर्मी से राहत रहने की संभावना है. तीन-चार दिन बाद दो दिन के लिये मौसम खुलेगा और उसके बाद फिर से बारिश की संभावना जतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >