बागमती नदी के पुरानी धार से बरामद शव की हुई पहचान

थाना क्षेत्र के मुसहरी स्थित बागमती नदी के पुरानी धारा में सोमवार की शाम बरामद हुई अज्ञात शव की पहचान कर ली गयी है.

परसौनी. थाना क्षेत्र के मुसहरी स्थित बागमती नदी के पुरानी धारा में सोमवार की शाम बरामद हुई अज्ञात शव की पहचान कर ली गयी है. मृतक की पहचान शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के कासोपुर निवासी उमेश राम के 14 वर्षीय पुत्र धीरज राम के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष ओम पुकार प्रिय ने बताया कि शव की पहचान के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है. मृतक के पिता उमेश राम ने बताया कि धीरज मानसिक रूप से विक्षिप्त था. वह दो दिन से घर से गायब था, जिसकी खोजबीन लगातार की जा रही थी. अंततः मंगलवार को पुरनहिया थाने से सूचना मिली कि शव परसौनी से बरामद हुआ है. इधर, थाने में घटना को लेकर यूडी केस दर्ज कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >