देव दिवाली : 1500 दीपों की रोशनी से जगमगाया पूरा मोहल्ला

परिहार प्रखंड स्थित सिरसिया बाजार में सोमवार की शाम भूमिजा कला एवं संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में छठी बार भव्य ''देव दिवाली'' का आयोजन किया गया.

सीतामढ़ी

. परिहार प्रखंड स्थित सिरसिया बाजार में सोमवार की शाम भूमिजा कला एवं संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में छठी बार भव्य ””देव दिवाली”” का आयोजन किया गया. यह दीपोत्सव स्थानीय संस्कृति, सामुदायिक एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक गौरवशाली परंपरा को और समृद्ध करने की पहल है. संस्थान के संस्थापक एवं सचिव नीतीश प्रियदर्शी (शोधार्थी, रंग निर्देशक) ने कहा यह देव दिवाली केवल 1500 दीपों का प्रकाश नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और परंपरा को गढ़ने का एक संकल्प है. हमारा उद्देश्य नयी पीढ़ी को यह बताना है कि हमारी सबसे बड़ी शक्ति हमारी जड़ों, हमारी पारंपरिक कला और हमारी सामुदायिक एकता में है. देव दिवाली का विधिवत शुभारंभ प्रबुद्ध ग्रामीणों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. इस मौके पर भूमिजा कला एवं संस्कृति संस्थान के अध्यक्ष सुरेंद्र साह, उपाध्यक्ष अवनीश कुमार, हरिनारायण प्रसाद, राजदेव साह, राजकिशोर साह, शिवनाथ कुमार, हरेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, राजीव कुमार, गौरव, मुस्कान, अनुज, भावना भारती, अंकित, रंजन, सुशांत समेत अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >