कमरे से युवक का शव बरामद, संदिग्ध मौत

मेहसौल थाना क्षेत्र के राजोपट्टी राइन मोहल्ला स्थित एक मकान के कमरे से युवक का शव बरामद किया गया है.

सीतामढ़ी. मेहसौल थाना क्षेत्र के राजोपट्टी राइन मोहल्ला स्थित एक मकान के कमरे से युवक का शव बरामद किया गया है. घटना गुरुवार की है. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी किशन देव राम के 22 वर्षीय पुत्र दुर्गा राम के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष फेराज हुसैन पुलिस टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल किया. वहीं, पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, दुर्गा राम के गले पर काला का निशान पाया गया है. गला दबाने से मौत की आशंका है. जानकारी के अनुसार, दुर्गा राम बचपन से राजोपट्टी स्थित अपने नाना के घर में रहता था. उधर, मौत की गुत्थी सुलझाने को लेकर एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >