नेपाल के रौतहट में रॉड व चाकू से हमला कर किशोर को मार डाला

नेपाल के रौतहट जिले में शौच के लिए आम के बगीचा में गए किशोर की रॉड व चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गयी.

बैरगनिया. नेपाल के रौतहट जिले में शौच के लिए आम के बगीचा में गए किशोर की रॉड व चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने दोनों हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी एलिजा गिरी ने गुरुवार को नेपाली मीडिया को बताया कि इशनाथ नगरपालिका वार्ड नंबर तीन स्थित आम के बगीचा में मंगलवार की रात करीब 8.20 बजे लौतनबा निवासी कयूम मियां के पुत्र शहबाज मियां (17 वर्ष ) शौच के लिए गया था. तभी रॉड व तेज चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गयी. उक्त किशोर के हत्यारे बौधिमाई नगरपालिका वार्ड नंबर- एक बोधा पतौरा गांव निवासी व वर्तमान में अपने मामा के घर इशनाथ नपा-तीन में आया दसई साह व उसके दोस्त रौशन साह को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी कर ली है. डीएसपी ने बताया कि घटना के एक दिन पूर्व मृतक व दसई के बीच आम तोड़ने को लेकर विवाद हुई थी. इसी कारण यह घटना घटित हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >