सीतामढ़ी व दरभंगा एकलव्य खिलाड़ियों की बनी टीम

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को जानकी स्टेडियम में एकलव्य सेंटर के लिए कबड्डी अंडर-17 एवं अंडर-14 टीम का चयन किया गया.

डुमरा. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को जानकी स्टेडियम में एकलव्य सेंटर के लिए कबड्डी अंडर-17 एवं अंडर-14 टीम का चयन किया गया. जिसमे दरभंगा एकलव्य सेंटर बालिका एवं सीतामढ़ी एकलव्य सेंटर बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया. इसकी जानकारी देते हुए कबड्डी संघ के सचिव पंकज सिंह ने बताया कि दोनों जिलों के एकलव्य सेंटर के खिलाड़ियों को शामिल कर अंडर-17 एवं अंडर-14 टीम का चयन किया गया है. मौके पर कोच मेनका कुमारी, दरभंगा की कोच श्वेता कुमारी, रागिनी कुमारी, मनोज कुमार व सिकंदर प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >