Sitamarhi Crime News: जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र में एक विवाहित शिक्षिका के साथ घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और छिनैती का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
आरोपी की पहचान और पीड़िता का आरोप
पीड़िता बाजपट्टी प्रखंड के एक मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने डुमरा थाना क्षेत्र के भिसा (वार्ड नंबर 43) निवासी मनोज कुमार को आरोपी बनाया है. शिक्षिका का आरोप है कि आरोपी शादी के बाद से ही उन्हें लगातार परेशान कर रहा था और फोन पर तथा रास्ते में फब्तियां कसकर प्रताड़ित करता था.
घटना का विवरण
- डेरा में घुसकर हमला: 28 जुलाई की शाम करीब 5 बजे आरोपी शांतिनगर स्थित शिक्षिका के डेरा पर पहुंचा.
- मारपीट व छेड़खानी: कमरे में घुसकर अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया तथा कपड़े फाड़ दिए.
- सोने की चेन छीनी: आरोपी ने गले से करीब 12 ग्राम वजन की सोने की चेन छीन ली.
- धमकी: जाते-जाते भविष्य में भी परेशान और बदनाम करने की धमकी दी.
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है. पुनौरा थानाध्यक्ष रमन राज ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: नल-जल योजना की शिकायतों के लिए परिहार में कंट्रोल रूम स्थापित, अधिकारियों और अभियंताओं के नंबर जारी
