डीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, दुकान से मुक्त कराए गए दो बाल श्रमिक; मालिक पर होगी एफआईआर

सीतामढ़ी में श्रम विभाग की टीम ने एक प्रतिष्ठान से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है. बाल श्रम कराने वाले मालिक पर FIR दर्ज की जा रही है और उनसे 40 हजार रुपये की वसूली की जाएगी.

Sitamarhi Child Labour Rescue: श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की धावा-दल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के पासवान चौक स्थित आदित्या इंटरप्राइजेज से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है. यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई.

शिकायत मिलने के बाद हुई छापेमारी

जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी को उक्त प्रतिष्ठान में बाल श्रमिकों से काम कराए जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद डुमरा प्रखंड की श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने छापेमारी की.

कार्रवाई के दौरान दो बाल श्रमिकों को कार्यस्थल से मुक्त कराया गया.

नियोजक पर दर्ज होगी एफआईआर

श्रम विभाग ने बताया कि बाल श्रमिकों से काम कराने वाले नियोजक के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है.

मामले में बाल श्रम से संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

40 हजार रुपये की होगी वसूली

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि नियमानुसार नियोजक से प्रति बाल श्रमिक 20 हजार रुपये की दर से कुल 40 हजार रुपये की वसूली की जाएगी.

यह राशि जिला बाल श्रमिक पुनर्वास कल्याण कोष में जमा कराई जाएगी, ताकि बाल श्रमिकों के पुनर्वास और कल्याण संबंधी कार्यों में इसका उपयोग किया जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amrendra Kumar

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >