Sitamarhi : कनीय अभियंता की संदिग्ध स्थिति में मौत

अरविंद कुमार मूल रूप से जिला कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोष डिहरा के निवासी थे

शिवहर . जिले के बागमती प्रमंडल विभाग में कार्यरत कनीय अभियंता 37 वर्षीय अरविंद कुमार की शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में कार्यालय परिसर स्थित आवास पर पाये जाने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल ले गया.जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है.बताया जाता है कि मृतक अरविंद कुमार मूल रूप से जिला कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोष डिहरा के निवासी थे और वर्ष 2024 से शिवहर बागमती प्रमंडल शिवहर में पदस्थापित हुए थे.उनके एक पुत्री और एक पुत्र हैं तथा उनकी पत्नी रामकांति देवी एक सरकारी शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं.वर्ष 2023 में रामकांति देवी की शिवहर में प्रथम पोस्टिंग शिक्षक के रुप हुई थी.घटना की सूचना के बाद नगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.उधर मृतक के पिता सरदुर राम ने नगर थाने आवेदन देकर कहा कि मृतक पुत्र अरविंद कुमार जो लघु सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था.शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे फोन कॉल आया कि आपका पुत्र बहुत सिरियस है.मैं यहां दोपहर लगभग 3 बजे पहुंचे.तो मेरे पुत्र को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में लाया गया था.मुझे शक है कि मेरे पुत्र की हत्या किया गया है.बिते 29 दिसंबर 2025 को किसी ठेकेदार से बहस हुआ था.ये बात मेरे बहु के द्वारा बताया गया है.वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने मृत्यु की पुष्टि की है.साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों द्वारा आवेदन दिया जाएगा.तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >