Sitamarhi News: बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई पर जोर
जन सुनवाई के दौरान एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने सभी मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित किया.
हर कार्य दिवस आयोजित होती है जन सुनवाई
एसपी अमित रंजन ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक कार्य दिवस पर पुलिस कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. इसका उद्देश्य लोगों को अपनी शिकायतें सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर उपलब्ध कराना है.
संवेदनशीलता के साथ करें शिकायतों का निस्तारण
उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों का शीघ्र समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया है.
