एसपी ने जिले के विभिन्न थाना का किया औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय ने गुरुवार को जिले के विभिन्न थाने का औचक निरीक्षण किया.

शिवहर: पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय ने गुरुवार को जिले के विभिन्न थाने का औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए लंबित मामले की समीक्षा की.इस दौरान एसपी ने नगर थाना, महिला थाना, यातायात थाना, साइबर थाना, एससी-एसटी थाना, पिपराही थाना, पुरनहिया थाना, फतहपुर थाना, श्यामपुर भटहां थाना, हिरम्मा थाना, तरियानी थाना, तरियानी छपरा थाना का निरीक्षण कर सभी थानाध्यक्षों को कहा कि आरोपी शराब तस्कर का नाम थाने के दागी पंजी में दर्ज कर उस पर कठोर कार्रवाई करें.तथा स्थानीय स्तर पर अवैध शराब निर्माण की सूचना थाने तक पहुंचाने की जिम्मेवारी चौकीदारों की होगी.साथ ही थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्रों में विधि व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों के धरपकड़ के लिए संध्या व रात्रि गश्ती तेज करने के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है.इसके अलावा एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.मौके पर निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ अनिल कुमार समेत कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >