Sonbarsa Fire Incident: सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड मुख्यालय स्थित सोनबरसा बाजार के वार्ड संख्या-2 में रविवार की मध्य रात्रि भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है. शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में एक जनरल स्टोर्स के गोदाम और दुकान में रखा करीब 70 लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, लपटें देख भागे लोग
कन्हौली थाना क्षेत्र के अररिया गांव निवासी जितेंद्र साह सोनबरसा बाजार के मलंगवा रोड पर 'आर्यन आदर्श जनरल स्टोर्स' नाम से दुकान व गोदाम चलाते हैं. देर रात अचानक गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. ऊंची-ऊंची लपटें और तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी.
घटना की मुख्य बातें
- हादसे का कारण: गोदाम में हुआ अचानक बिजली का शॉर्ट सर्किट.
- भारी नुकसान: पीड़ित व्यापारी के अनुसार करीब 70 लाख रुपये का सामान स्वाहा.
- दमकल की कार्रवाई: सूचना मिलते ही पहुंची अग्निशमन टीम ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू.
- सीओ का बयान: सीओ मुन्ना कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर क्षति का आकलन कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल 3 शिक्षकों पर FIR दर्ज, निगरानी जांच में खुला फर्जीवाड़े का राज
