Sitamarhi: सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी का पुत्र बना आर्मी में लेफ्टिनेंट

Son of retired naval officer became lieutenant

सीतामढ़ी.

जिले के सोनबरसा प्रखंड के कचोर गांव निवासी सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी अरुण कुमार मिश्र के पुत्र गोपेंद्र कुमार मिश्र भारतीय सैन्य अकादमी से शनिवार को कमीशन प्राप्त कर आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुआ. उसके लेफ्टिनेंट चयनित होने पर परिवार व गांव में खुशी का माहौल है. अपने पुत्र की सफलता पर माता पिता को गर्व है. पिता श्री मिश्र बताते हैं कि देश सेवा का अवसर सभी को नहीं मिलता. सौभाग्यशाली लोग देश सेवा कर सर्वोच्च सेवा करते हैं. अपनी मातृभूमि और जन्मभूमि की हिफाजत में सर्वस्व न्योछावर कर भारत माता और भारतीय को सुरक्षित रखते हैं. चयन पर मिथिला बिहारी ठाकुर, आग्नेय कुमार, शिवेंद्र मिश्रा, ब्रज भूषण सिंह ने इस सफलता पर बधाई दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar raj

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >