बॉर्डर पर 66 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सोनबरसा बाजार के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 180 एमएल का 2 कार्टन 66 बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब गोल्डेन ओक के साथ बाइक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

सोनबरसा. भारत-नेपाल सीमा पर गश्त लगा रहे स्थानीय कैंप के एसएसबी 51 बटालियन के जवानों ने सोमवार की सुबह पिलर संख्या 323/13 सोनबरसा बाजार के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 180 एमएल का 2 कार्टन 66 बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब गोल्डेन ओक के साथ बाइक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए तस्कर की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के चांदनी चौक सोनबरसा वार्ड 9 निवासी स्व राकेश साह के पुत्र जय शंकर साह के रूप में की गई है. कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर रमेश कुमार ग्वाला ने बताया कि शराब व बीआर 30 वाई 2258 हीरो का पैशन प्रो बाइक को जब्त करते हुए तस्कर सहित स्थानीय थाना के हवाले किया गया है. गश्ती दल में मुख्य आरक्षी जितेश सिंह व आरक्षी सुमन कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >