कन्हौली में 100 बोतल नशीली दवा के साथ तस्कर गिरफ्तार

कन्हौली थाने की पुलिस टीम ने बुधवार को गश्ती के दौरान इंडो-नेपाल रोड स्थित रामनगर गांव के पास से नशीली दवा कोरेक्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

सोनबरसा. कन्हौली थाने की पुलिस टीम ने बुधवार को गश्ती के दौरान इंडो-नेपाल रोड स्थित रामनगर गांव के पास से नशीली दवा कोरेक्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के चिलरा वार्ड नंबर दो निवासी जयकरण राउत के पुत्र सिकंदर राउत के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष सेंटू कुमार ने बताया कि तस्कर के पास से जुट के बोरे में रखी 100 बोतल नशीली दवा कोरेक्स बरामद की गयी है. सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >