Sitamarhi : 450 बोतल देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की शाम नगर के श्रीराम चौक के समीप एसएच 87 पर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 450 बोतल देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

सुरसंड

. गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की शाम नगर के श्रीराम चौक के समीप एसएच 87 पर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 450 बोतल देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि पुलिस गश्ती वाहन को देखते ही बाइक को तेजी से भगाने के दौरान मनिहारा का सामान बेचने जा रहे एक साइकिल सवार को ठोकर मार दिया. जिसमें तस्कर व साइकिल सवार जख्मी हो गया. जख्मी तस्कर की पहचान नगर पंचायत वार्ड संख्या 14 निवासी रामबाबू महतो के पुत्र रंधीर कुमार के रूप में हुई है. उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है. जबकि जख्मी साइकिल सवार कैलाश दास उक्त वार्ड का ही निवासी है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुअनि मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बरामद शराब व बाइक (बीआर 06 सीएन 2284) जब्त कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar raj

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >