140 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोनौल सुब्बा गांव में छापेमारी कर नेपाल निर्मित सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

सुप्पी. थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोनौल सुब्बा गांव में छापेमारी कर नेपाल निर्मित सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान बैरगनिया थाना क्षेत्र के मसहा गांव निवासी नितेश कुमार एवं आदमवान गांव निवासी गोलू कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि तस्कर के पास से 140 बोतल सौंफी शराब बरामद की गयी है. साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >