सीतामढ़ी: शादी की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में दूल्हे की मौत, 10 मई को होना था विवाह

बैरगनिया (सीतामढ़ी), नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 1, सिंदुरिया गांव में रविवार को उस वक्त मातम पसर गया, जब एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत की खबर आई. मृतक की पहचान प्रदीप महतो के 19 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है.

बैरगनिया (सीतामढ़ी), नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 1, सिंदुरिया गांव में रविवार को उस वक्त मातम पसर गया, जब एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत की खबर आई. मृतक की पहचान प्रदीप महतो के 19 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है.

10 मई को होना था विवाह

हृदयविदारक बात यह है कि आगामी 10 मई को विशाल की शादी होने वाली थी. जिस घर में शहनाइयों की गूंज सुनाई देने वाली थी, वहां अब चीख-पुकार मची है. नेपाल के सबगढा में हुई दुर्घटना मिली जानकारी के अनुसार. विशाल कुमार अपनी मोटरसाइकिल से नेपाल के सबगढा क्षेत्र की ओर जा रहा था. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि विशाल की मौके पर ही मौत हो गई.

दोस्त की हालत नाजुक, गांव में पसरा सन्नाटा

इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठा उसका पड़ोसी व दोस्त अवनीश कुमार (16 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवनीश का इलाज फिलहाल नेपाल के एक अस्पताल में चल रहा है. जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. इधर, हादसे की सूचना मिलते ही सिंदुरिया गांव में शोक की लहर दौड़ गई. शादी की तैयारियों और खरीदारी में जुटे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक झटके में उजड़ी खुशियों को देख हर कोई स्तब्ध है और पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है.


सीतामढ़ी के बैरगनिया से रौशन कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >