Sitamarhi Weather Update: जिले में आज फिर सताएगी उमस भरी गर्मी, पारा 34 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

Sitamarhi Weather Update: सीतामढ़ी में 14 मई को मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम विभाग ने तेज धूप और गर्मी का अलर्ट जारी किया है. आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है, जिससे उमस भरी गर्मी सताएगी. पढ़ें पूरी खबर…

Sitamarhi Weather Update: सीतामढ़ी जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता हुआ नजर आ रहा है. पिछले दिनों मिली थोड़ी राहत के बाद आज, 14 मई (गुरुवार) को लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने आज तेज धूप निकलने और गर्मी में वृद्धि को लेकर अलर्ट जारी किया है.

तापमान और गर्मी का पूर्वानुमान

मौसम विशेषज्ञों के ताजा अनुमान के अनुसार, आज मौसम में गर्माहट बढ़ने की पूरी संभावना है

अधिकतम तापमान: जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है,

न्यूनतम तापमान: न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.

गर्मी का प्रभाव: आज तापमान में करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जो लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान करेगी.

इससे पहले बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. बुधवार की सुबह कुछ देर आसमान में बादलों की आवाजाही दिखी थी, लेकिन इसके बाद तेज धूप निकल आई थी जिससे लोगों ने करीब चार-पांच घंटे तक गर्मी महसूस की.

प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनी

बढ़ते तापमान और मौसम के इस बदलते मिजाज को देखते हुए प्रशासन और मौसम वैज्ञानिकों ने विशेष अपील जारी की है.

प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है

विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलते वक्त मौसम का मिजाज जरूर देख लें. आम नागरिकों को मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >