अब गांव में ही बनवाएं राशन कार्ड, अधिकारियों ने शुरू किया फील्ड विजिट और विशेष कैंप

सीतामढ़ी सदर अनुमंडल प्रशासन ने पात्र परिवारों को राशन कार्ड की सुविधा देने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है. विभिन्न पंचायतों और गांवों में कैंप लगाकर आवेदन लिए जा रहे हैं. एसडीएम आनंद कुमार स्वयं अभियान की निगरानी कर रहे हैं.

Sitamarhi Ration Card Camp: पात्र परिवारों को राशन कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सीतामढ़ी सदर अनुमंडल प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है. अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों और गांवों में कैंप लगाकर आवेदन लिए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे.

इस अभियान की निगरानी स्वयं सदर एसडीएम आनंद कुमार कर रहे हैं.

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शनिवार को एसडीएम आनंद कुमार की अध्यक्षता में सभी बीडीओ, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंडों में कैंप मोड में आवेदन प्राप्त किए जाएं और उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी

समीक्षा बैठक के तुरंत बाद अनुमंडल के अधिकारियों ने फील्ड विजिट शुरू कर दिया. विभिन्न पंचायतों और गांवों में विशेष कैंप आयोजित कर पात्र लाभुकों से आवेदन लिए जा रहे हैं.

कैंप में लोगों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने के साथ आवेदन प्रक्रिया में भी सहयोग किया जा रहा है, ताकि प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनी रहे.

जागरूकता अभियान भी हुआ तेज

प्रशासन ने अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार शुरू किया है. माइकिंग, सूचना-पत्र और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को राशन कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है.

एसडीएम ने लाभुकों से की अपील

एसडीएम आनंद कुमार ने कहा कि राशन कार्ड निर्माण से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लाभुक और संबंधित अधिकारी सीधे उनसे मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं.

उन्होंने पात्र परिवारों से अपील की कि वे अपने नजदीकी विशेष कैंप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर आवेदन करें और इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >