Sitamarhi News: आंधी-पानी से भारी तबाही, स्कूल और मकान को भारी क्षति

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में तेज आंधी और बारिश से भारी तबाही हुई है. सैकड़ों कच्चे घर क्षतिग्रस्त हुए, बिजली आपूर्ति बाधित रही और सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ है. प्रशासन नुकसान का आकलन कर राहत पहुंचाने की तैयारी में जुटा हुआ है. पढ़ें पूरी खबर…

Sitamarhi News: बीती देर रात आए तेज आंधी-पानी ने जिले में व्यापक तबाही मचाई. अचानक बदले मौसम के कारण सैकड़ों कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई परिवार बेघर होने की कगार पर पहुंच गए हैं. तेज हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति अधिक गंभीर बनी हुई है.

आंधी-बारिश के बाद क्षतिग्रस्त स्कूल का छप्पड़

सड़कों पर आवागमन प्रभावित

आंधी का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा. कई जगहों पर बिजली के खंभे और तार टूट गए, जिससे घंटों तक आपूर्ति बाधित रही. सड़कों पर पेड़ और टहनियां गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई इलाकों में रातभर अंधेरा पसरा रहा.

विद्यालय भवन को नुकसान

डुमरा प्रखंड के मिर्जापुर स्थित उर्दू विद्यालय भवन को भी आंधी-पानी से नुकसान पहुंचा है. इससे वहां पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग की है.

प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और प्रभावित लोगों को जल्द राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया है. लोगों ने सरकार से मुआवजा और सहायता की मांग की है, ताकि वे इस आपदा से उबर सकें.

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढे़ं: सीतामढ़ी: कन्हौली पैक्स गोदाम के पास युवक की लाश से हड़कंप, शरीर पर कई निशान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >