सीतामढ़ी: सैटेलाइट सिटी प्रोजेक्ट का भारी विरोध, मांग पूरी न होने पर जून में महापंचायत

Sitamarhi News: सीतापुरम सैटेलाइट सिटी प्रोजेक्ट के विरोध में भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है. सरकार द्वारा प्रोजेक्ट वापस न लेने पर जून के अंत में महापंचायत कर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है. जानिए पूरी खबर…

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi News:  बिहार के सीतामढ़ी जिले में प्रस्तावित ‘सीतापुरम सैटेलाइट सिटी प्रोजेक्ट’ के खिलाफ किसानों और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस प्रोजेक्ट को वापस नहीं लिया, तो जून के अंत में एक विशाल किसान-मजदूर महापंचायत का आयोजन कर बड़े आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा.

पुनौरा स्थित कार्यालय में संयोजक संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में 1 जून के आंदोलन की सफलता पर चर्चा की गई और प्रभावित गांवों के हजारों किसानों, मजदूरों, महिलाओं व युवाओं का आभार जताया गया.

10 दिनों में ग्रामीण कमेटियों का होगा गठन

आंदोलन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए डुमरा, रीगा, बथनाहा, परसौनी और नगर निगम क्षेत्र के प्रभावित गांवों में अगले 10 दिनों के भीतर बैठकें की जाएंगी. इन बैठकों के जरिए ग्रामीण संघर्ष समितियों का गठन कर उनकी सूची केंद्रीय कमेटी को भेजी जाएगी.

सरकार को भेजे गए हजारों हस्ताक्षरयुक्त आवेदन

परियोजना के विरोध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नगर विकास मंत्री और मुख्य सचिव को हजारों ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे गए हैं. समिति ने साफ किया है कि वे अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं छीनने देंगे. विस्थापन और जमीन अधिग्रहण के कानूनी पहलुओं से निपटने के लिए उच्च न्यायालय के विशेषज्ञों से परामर्श लेने पर भी सहमति बनी है. बैठक में संरक्षक बैद्यनाथ हाथी, किशोरी हाथी, प्रो. आनंद किशोर सहित बड़ी संख्या में प्रभावित किसान मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >