सीतामढ़ी: पुलिस सभा में एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए निर्देश

Sitamarhi News: सीतामढ़ी पुलिस केंद्र में आयोजित पुलिस सभा में एसपी अमित रंजन ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए. कार्यक्रम के बाद सेवानिवृत्त हवलदार भिखारी बैठा को सम्मानपूर्वक विदाई देकर उनके योगदान की सराहना की गई. पढे़ं पूरी खबर…

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सीतामढ़ी पुलिस केंद्र में आयोजित पुलिस सभा के दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा हुई और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए. वहीं, लंबे समय तक सेवा देने वाले एक हवलदार को सम्मानपूर्वक विदाई भी दी गई. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने अनुशासन, जनसेवा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया.

पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं

पुलिस केंद्र सिमरा स्थित आनंद भवन में शनिवार को एसपी अमित रंजन की अध्यक्षता में पुलिस सभा आयोजित की गई. सभा में विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने अपनी विभागीय और व्यक्तिगत समस्याएं रखीं. एसपी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया, ताकि कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके.

अनुशासन और कार्यकुशलता पर जोर

सभा के दौरान एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ काम करने की सलाह दी. उन्होंने शाखा प्रभारियों को लंबित मामलों का समय पर निष्पादन करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने और कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया.

साफ-सफाई और संसाधनों के रखरखाव के निर्देश

एसपी ने पुलिस केंद्र की बैरकों में साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया. साथ ही सरकारी वाहनों की नियमित देखभाल और समय पर मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया, ताकि पुलिस कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए.

सेवानिवृत्त हवलदार को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस सभा के बाद पुलिस केंद्र में कार्यरत हवलदार भिखारी बैठा को सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. एसपी अमित रंजन ने उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखद और सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में डीएसपी रक्षित, विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, सार्जेंट और अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >