सीतामढ़ी: परिहार में आंधी-तूफान का कहर, पेड़ और छप्पर गिरने से युवक और वृद्ध महिला की मौत

SItamarhi News: परिहार में शनिवार शाम आए तेज आंधी-तूफान से भारी तबाही हुई है. सहजौली में पेड़ गिरने से एक युवक और सुरगहिया में घर का छप्पर गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई. पढ़ें पूरी खबर…

SItamarhi News: प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की शाम आई तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है. इस प्राकृतिक आपदा के कारण दो अलग-अलग गांवों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. आंधी की चपेट में आने से एक 23 वर्षीय युवक और एक 88 वर्षीय वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया. अंचलाधिकारी (सीओ) ज्योति कुमारी ने दोनों मौतों की पुष्टि की है. घटना के बाद से ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

बागीचे में पेड़ गिरने से इकलौते बेटे की मौत

पहली घटना सहजौली गांव की है. यहां के निवासी रासबिहारी यादव का 23 वर्षीय पुत्र जयशंकर यादव शनिवार की शाम सरेह स्थित आम के बागीचे में गया था. इसी दौरान अचानक आए तेज आंधी-तूफान के कारण एक विशाल पेड़ उखड़कर उसके ऊपर गिर गया. पेड़ के नीचे दबने से जयशंकर की मौके पर ही मौत हो गई. जयशंकर अपने परिवार का इकलौता पुत्र था. उसकी मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है और परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

घर का छप्पर गिरने से बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

दूसरी घटना सुतिहारा प्रखंड के सुरगहिया गांव से सामने आई है. यहां आंधी-तूफान के तेज झोंकों के कारण एक खपरैल घर का छप्पर उड़कर सीधे नीचे गिर गया. इस छप्पर के मलबे के नीचे दबने से इस्माइल राइन की 88 वर्षीय पत्नी सकीना खातून की मौत हो गई. घटना की पुष्टि सुतिहारा के मुखिया सुनील पासवान ने की है. प्रशासन की टीम प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया में जुट गई है.

सीतामढ़ी से परिहार से मो दुलारे की रिपोर्ट 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >