सीतामढ़ी: भारतनेट परियोजना में आई तेजी, 6 लाख गांवों तक इंटरनेट पहुंचाने का लक्ष्य

Sitamarhi News: भारतनेट परियोजना अब 6 लाख गांवों तक इंटरनेट पहुंचाने की दिशा में सक्रिय है. बीएसएनएल के तहत ‘भारतनेट उद्यमी’ योजना ग्रामीण युवाओं और उद्यमियों को अवसर और प्रशिक्षण देती है. पढे़ं पूरी खबर…

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi News: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना भारतनेट अब 6 लाख गांवों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है.  इसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवाओं को सुलभ बनाना है.

भारतनेट उद्यमियों को नया अवसर

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्रामीण युवाओं, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के लिए ‘भारतनेट उद्यमी’ योजना शुरू की है. इसके तहत इच्छुक लोग ऑनलाइन पोर्टल या बीएसएनएल वेबसाइट पर पंजीकरण कर ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा प्रदान कर सकते हैं.

निवेश और लाभ

वर्तमान में 7,700 से अधिक बीएनयू ग्रामीण क्षेत्रों में ₹50,000 से ₹1,00,000 तक निवेश से इंटरनेट सेवा दे रहे हैं. उन्हें मासिक बिल पर 50% राजस्व हिस्सेदारी और FTTH कनेक्शन के लिए एकमुश्त प्रोत्साहन भी मिलता है.

प्रशिक्षण और समर्थन

बीएसएनएल सभी नए उद्यमियों को आवश्यक प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता प्रदान करेगा, ताकि ग्रामीण इंटरनेट कनेक्टिविटी सशक्त और स्थायी हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >