सीतामढ़ी में लूटकांड की जांच में लापरवाही, एएसआइ सस्पेंड

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना में पदस्थापित एएसआइ हेमचंद्र झा को एक वर्ष पुराने लूटकांड की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया. एसपी ने कहा कि कर्तव्य में शिथिलता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जानिए खबर विस्तार से...

सीतामढ़ी से राहुल गौतम की रिपोर्ट

Sitamarhi News: कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में गाढ़ा थाना में पदस्थापित एएसआइ हेमचंद्र झा को एसपी अमित रंजन ने निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई एक वर्ष पुराने लूटकांड की जांच में गंभीर उदासीनता सामने आने के बाद की गई.

एक साल तक नहीं कराया आरोपित का वारंट

एसपी अमित रंजन ने बताया कि गाढ़ा थाना क्षेत्र में दर्ज लूटकांड की जांच एएसआइ हेमचंद्र झा को सौंपी गई थी. मामला दर्ज होने के बाद भी उन्होंने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय में वारंट जारी कराने का आवेदन दाखिल नहीं किया. एक वर्ष बीत जाने के बावजूद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं होने से आरोपित खुलेआम घूमता रहा.

समीक्षा में सामने आई गंभीर लापरवाही

मामले की समीक्षा के दौरान अनुसंधान में गंभीर शिथिलता और कर्तव्य के प्रति उदासीनता पाई गई. इसके बाद एसपी ने एएसआइ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया.

लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी

एसपी अमित रंजन ने कहा कि पुलिस विभाग में कर्तव्य के प्रति लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी. अनुसंधान में शिथिलता बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >